Posts

Showing posts with the label Hindi Writing

तो थू है तुम्हारे पुरूष होने पर ।

Image
अगर तुम्हारे लिए पुरुषत्व का अर्थ केवल किसी महिला की अस्मत लूटने तक है तो   थू है तुम्हारे पुरूष होने पर । अगर तुम्हारे लिए सामने खड़ी एक स्त्री सिर्फ़ तुम्हारे मनोरंजन की वस्तु है तो   थू है तुम्हारे पुरुष होने पर । अगर तुम्हारे मन में एक छोटी सी बच्ची को देखकर मन में कुकर्म की आग जगे तो   थू है तुम्हारे पुरुष होने पर । अगर किसी असहाय स्त्री के लिए तुम्हारे मन में रक्षण की जगह भक्षण का ख्याल जगे तो   थू है तुम्हारे पुरुष होने पर । अगर तुम्हारे बहके हुए मन में हवस की आग उसके परिणाम के डर से ज़्यादा दहके तो   थू है तुम्हारे पुरुष होने पर ।

भगत सिंह

Image
जिसके   रगों   में   लहू   से   ज़्यादा   बहता   भारत   था   जिसका   हौंसला   एक   मज़बूत   इमारत   था   जिसके   जिस्म   में   आज़ादी   की   ख़ुश्बू   महकती   थी जिसके   साँसो   में   आज़ादी   की   आग   दहकती   थी जिसके   कंधो   पर   सूर्य   चमकता   था जिसके   क़दमों   से   चट्टान   चटकता   था   जिसकी   बोली   में   सिंह   गरजता   था जिसके   चेहरे   पर   तेज़   लहकता   था यह भगत   सिंह   कहलाता   था ,  यह   भगत   सिंह   कहलाता   है ,  यह   सिर्फ़   भगत   सिंह   कहलाएगा   ।

हाँ लब यह कुछ कह न सके ।

Image
काश कह दिया होता उसे कुछ , वरना यूँ आज अकेले न होते नजरें मिली भी थी , नजरें हमने चुराई भी थी बहाने से उसे देखा भी था इंतजार उसका किया भी था बस कुछ कह न सके , हाँ लब यह कुछ कह न सके । एक मुस्कान थी उसके चेहरे पर ,जिसे मै पढ़ न सका शायद कुछ इशारा किया था उसने , जिसे मैं समझ न सका जब पास वोह आई दिल तेज धड़का जरुर था जब वोह दूर गई दिल थम सा जरुर गया था बस कुछ कह न सके , हाँ लब यह कुछ कह न सके । उसका चेहरा कुछ ऐसा नर्म सा था, जिसे देखने के लिए मैं कुछ बेशर्म सा था आँखों पर उसके चश्मा चढ़ा था,देखने में जो थोडा सा बड़ा था चश्में के पीछे निगाहें छुपी थी, जिस में शायद कोई इशारा था पर मैं उन्हें समझ न सका, हाँ मैं कुछ समझ न सका बस कुछ कह न सके , हाँ लब यह कुछ कह न सके । उसका एहसास कुछ ऐसा था, जैसे नशा हो कोई आजादी की तलाश मैं कैदी फंसा हो कोई  इससे पहले भी ऐसा नशा हुआ है मुझे , लेकिन यह नशा सिर चढ़कर बोला, हाँ कुछ अलग था यह लेकिन बस हम कुछ कह न सके , हाँ लब यह कुछ कह न सके ।